VIDEO: हापुड़: श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का 17 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर के 17वें वार्षिकोत्सव पर मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। फूलों की खुशबू से माहौल सुगंधित और मंदिर पर की गई विशेष रोशनी से धार्मिक स्थल जगमगा उठा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार को मंदिर में हवन कर विशेष पूजा की गई जिसके बाद भंड़ारे का आयोजन किया गया। प्रसादी पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। मंदिर समिति के संचालक और राम भक्त संजीव अग्रवाल ने बताया कि 17वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई जिसकी शुरुआत मंगलवार से आचार्य पुरुषोत्तम व आचार्य दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में की गई। इसी के साथ राम भक्तों ने कहा कि पवन पुत्र से जो भी सच्चे मन से भक्त कुछ मांगता है तो भगवान हनुमान उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं।
श्री संकट हरण हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर वायु पुत्र का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को बेहद ही भव्य तरीके से सजाया गया। भक्तों ने श्री राम दरबार, शेरावाली माता, शिव परिवार, महाबल आदि के भी दर्शन कर अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर विजय तेली, मनीष अग्रवाल, शांतनु सिंघल आदि उपस्थित रहे।

 








Related Posts

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

Read more

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

🔊 Listen to this बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): कस्बा बाबूगढ़ में कुटू के आटे से बने पकवान खाने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

सट्टेबाज को पुलिस ने दबोचा

सट्टेबाज को पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!