
हापुड़: एक मकान से छापेमारी के दौरान 14 सिलेंडर बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की टीम ने एक मकान पर छापा मार कर 14 गैस सिलेंडर बरामद किए है जिसमें तीन घरेलू और 11 कमर्शियल सिलेंडर शामिल है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मनोज गर्ग के मकान में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम देहात पुलिस के साथ गढ़ रोड पर स्थित सर्वोदय कॉलोनी पहुंची जहां टीम ने मकान के अंदर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए। टीम ने 11 कमर्शियल, तीन घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52





























