
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद हापुड़ के छह थानों में निरुद्ध 119 वाहनों की नीलामी कराई गई। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में एसडीएम रेनु की अध्यक्षता में नीलामी की प्रक्रिया संपादित कराई गई। नीलामी में 29 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया जिसमें अधिकतम बोली 34.85 लाख की लगाई गई। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़, कोतवाली नगर हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, पिलखुवा, हाफिजपुर में निरुद्ध वाहनों की नीलामी कराई गई।
इस दौरान ट्रैफिक सीओ राहुल यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रमेश चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन छवि चौहान, यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, प्रधान सहायक राम आसरे तिवारी, वरिष्ठ सहायक उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























