हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल व किसान पुत्र जगदीश धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। एनडीए की इस घोषणा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल खोल कर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश में सरसों का सर्वाधिक उत्पादन के लिए पुरस्कृत किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने एनडीए के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह किसान समुदाय के लिए गौरव व सम्मान की बात है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने कहा कि उपराष्ट्रपति के लिए किसान पुत्र जगदीश धनखड़ को एनडीए का प्रत्यासी बनाया जाना, उसके लिए गर्व की बात है औऱ हम इस निर्णय का स्वागत करते है।
स्वच्छ भारत अभियान हापुड़ दक्षिणी के नगर संयोजक राजेश कुमार वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

































