हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो बच्चे और पत्नी घायल हो गए जिससे परिवार में कोहराम मचा है.
बरेली के बिलहरा निवासी 30 वर्षीय रामोतार अपनी 26 वर्षीय पत्नी रेनू और दो बच्चों के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था. बता दें कि रेनू और रामोतार के साथ बाइक पर दो वर्षीय पुत्र आर्यन और डेढ़ माह का दूधमुहा बच्चा भी था. बरेली से नोएडा जाते समय जैसे ही बाइक अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि अस्पताल ले जाते समय रामोतार ने दम तोड़ दिया.
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. सड़क हादसे ने रेनू की खुशियां ही उजाड़ दी. डेढ़ माह पहले रेनू को दूसरा बेटा हुआ था जिससे परिवार में खुशियां छाई हुई थी लेकिन इस हादसे ने रेनू की दुनिया उजाड़ दी.
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

































