
जैन धर्म की शिक्षाओ को जीवन मे अपनाकर ही सुख, शान्ति सम्भव
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि अभिनन्दन सागर जी महाराज ने आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर भक्तो से कहा कि आज सभी मनुष्य, सुखी, शान्त और निरोगी रहना तो चाहते हैं किन्तु उस मार्ग का अनुसरण नही करते जिससे सुखी, निरोगी रहा जा सके, जैन धर्म की शिक्षाए मनुष्य को आत्मसंतोष, भाईचारा, दया के भाव, सुखी, निरोगी बनाती हैं।मुनि अभिनन्दन सागर जी महाराज ने आज हापुड से गढ़मुकतेशवर की ओर बिहार किया। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, अर्चित जैन, सुखमाल जैन, सुधीर जैन, पुलकित जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























