हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हनुमान मंदिरों में शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गांव ददायरा के प्राचीन केदारेश्वर शिव महादेव मंदिर, गांव असौड़ा के हनुमान मंदिर, तगासराय के श्री बालाजी धाम तथा हापुड़ के श्री संकट मोचन मंदिर, श्री संकट हरण मंदिर तथा श्री मंशा देवी मंदिर पर श्री हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जी की विग्रह का आज विशेष श्रृंगार किया और मंदिर को सजाया गया। सुबह के समय मंदिरों में हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, विजय अग्रवाल, आनया गर्ग, आचार्य मिलन शास्त्री, मनोज गोयल, अनुराधा त्यागी, सुधीर कुमार शर्मा, मंशा देवी मंदिर के महेश तोमर, अनुज मित्तल आदि ने हनुमान मंदिरों में अलग-अलग श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अच्छैजा के पास श्री हनुमान बालाजी मंदिर में भी हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ बालाजी पर्व मनाया गया।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















