हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा को विदेशों में अनलॉक होने के बाद 18 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं जिससे उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कोरोना काल के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि जनपद हापुड़ का पिलखुवा हैंडलूमनगरी के नाम से विश्व में प्रसिद्ध है यहां चादर, त्रिपाल, रेडिमेड गारमेंट्स कपड़े आदि का बड़े स्तर पर कारोबार होता है। पिलखुवा में करीब 12 सौ से ज्यादा फैक्ट्रियां और स्थानीय कारखाने संचालित है जिनमें काम करने वाले लगभग हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है। कोरोना काल में इन सभी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इसके बाद 18 करोड़ मिलने के बाद चेहरे खिल उठे हैं। व्यापार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509




























