👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक की गली नंबर 7 में लगे सरकारी हैंडपंप से गंदा पानी आने की वजह से लोग स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं. मोहल्लेवासियों का कहना है कि हैंडपंप से रेतीला पानी आ रहा है. इस भीषण गर्मी में उन्हें दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी तरुण कंसल ने बताया कि 8 महीने पहले हैंडपंप खराब हो गया था जिसे रिबोर कराया गया था. तब से हैंडपंप में रेतीला और दूषित पानी आ रहा है जो किसी काम का नहीं है. मोहल्लेवासियों ने संबंधित विभाग से इस और ध्यान देने की मांग की है.
MAKEUP कराने पर 20% DISCOUNT: 8218124225





























