हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में हेलोवीन डे मनाया गया जहां छात्र भूत प्रेत के मुखोटे पहने नजर आए। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों ने काले और विभिन्न रंग के वस्त्र पहने और भूत प्रेतों के मुखोटे लगाएं। हेलोवीन डे के अवसर पर छात्रों का आत्माओं और भूतों की तरह मेकअप किया गया।
बता दें कि यूरोप के लोगों का ऐसा मानना है कि इन दिनों उनके पुरखों की आत्मा धरती पर आती हैं जिससे उनका फसल काटना आसान हो जाता है। इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य बुरी आत्माओं से रक्षा और पूर्वजों का सम्मान करना है। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती भी की।
हेलोवीन डे के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे भूत, चुड़ैल जादूगर के भेष में स्कूल पहुंचे और डरावने कार्यक्रमों से सभी को खूब डराया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर पंकज गोयल, वैभव गोयल, प्रिंसिपल रेनू गोयल आदि ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।




























