
पानी की टंकी पर बने प्लेटफार्म पर चढ़े आधा दर्जन युवा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव बक्सर में पानी की टंकी पर बने प्लेटफार्म पर आधा दर्जन युवक चढ़ गए जो रील बनाने लगे। आसपास मौजूद लोगों को देख युवक तुरंत नीचे उतर गए जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ऐसा करना लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
हापुड़ में सोमवार को एक वीडियो वायरल हुई। यह वीडियो सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर की बताई जा रही है जिसमें आधा दर्जन युवक पानी की टंकी पर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा सिद्ध हो सकता है। बताया जा रहा है कि रील बनाने की खातिर युवा टंकी पर बने प्लेटफार्म पर अक्सर चढ़ते हैं। जब उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को देखा तो तुरंत नीचे उतर आए। लोगों ने युवाओं की इस तरह की हरकत करने पर कार्रवाई की मांग की है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























