
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास का है जहां ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया।























