हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार ने मॉडलिंग के क्षेत्र में बाजी मार कर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया है. आनंद सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है. साथ ही बेटे की सफलता पर थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है.बता दें कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले निरीक्षक महेंद्र सिंह फिलहाल जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में प्रभारी के तौर पर तैनात हैं जिनके पुत्र आनंद को मॉडलिंग का बेहद शौक है. वह लगातार मॉडलिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं. रविवार को मेरठ में आयोजित “टैलेंट ऑफ यूपी एंड मिस्टर एंड मिस यूपी” में आनंद सिंह ने मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया है जिससे परिवार का और जनपद हापुड़ का नाम रोशन हुआ है. आनंद सिंह को बधाई देने के लिए लगातार लोग फोन आ रहे हैं जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई है.






























