👁 0 views Views
हाफिजपुर: नमाज़ पढ़ने जा रहे बुजुर्गों व दिव्यांगों की पुलिस ने मदद की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस हमेशा अपने कड़े रुख के चलते ही जानी जाती है लेकिन पुलिस का एक दोस्ती भरा चेहरा भी उस समय नजर आया जब नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग व दिव्यांग नमाजियों की पुलिस ने मदद की और उन्हें मस्जिद तक छोड़कर आई।
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के प्रभारी विजय गुप्ता ईद पर गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे दिव्यांग और बुजुर्ग नमाजियों की पुलिस ने सहायता की और मदद का हाथ बढ़ाकर उन्हें मस्जिद तक छोड़ा। पुलिस के इस कदम की प्रशांसा हो रही है।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749



























