हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की ज्ञान लोक महिला समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और जमकर फूलों व गुलाल की होली खेली। ज्ञान लोक पार्क में ज्ञान लोक महिला समिति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। सुंदर भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई। बाहर से बुलाए गए कलाकारों ने भी भजनों पर सुंदर नृत्य पेश किए। होली का त्योहार महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई देकर मनाया। इस अवसर पर रंगों के बीच गुजिया ने खुशियों में मिठास घोल दी तो महिलाओं ने अन्य पकवानों का स्वाद भी चखा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका साधना गुप्ता, कोषाध्यक्ष भवनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, पुनीता अग्रवाल, अंजलि गर्ग, निधि, रश्मि गर्ग, अनु गोयल, कविता जैन, सीमा अग्रवाल, नीति सिंगल, राशि, खुशबू वर्मा, शिल्पी आदि महिलाएं मौजूद रही।


























