हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सनातन धर्म सभा में संस्कार भारती हापुड़ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नटराज पूजन और गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया. रविवार की शाम को कार्यक्रम के दौरान गुरुओं का सम्मान भी किया गया जहां डॉक्टर बागीश दिनकर, डॉक्टर जया शर्मा आदि का सम्मान किया गया.
इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री विशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, संयोजक संजय गोयल, सुधांशु अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनीष शर्मा, डॉक्टर रानी कमलेश, प्रतिभा अग्रवाल, विभा गुप्ता, कविता सिंह आदि उपस्थित रहे. मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























