
श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी के सानिध्य में गुरू भक्ति, महाआरती का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे नमोस्तु भवन पर गुरू भक्ति और महाआरती का आयोजन हुआ। गुरू भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक गुरू भक्ति की तथा अनेक दीपक प्रज्ज्वलित कर महाआरती की। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रातःकाल 7 बजे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर ‘ ऋषभदेव जन्मस्थली अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ ‘ पहुंचेगा जिसे नमोस्तु भवन लाया जाएगा, अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर रथ के दर्शन करें तथा रथ के साथ चलें,18 अक्टूबर धनतेरस को नमोस्तु भवन पर आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज द्वारा प्रातःकाल 6 बजे से 8 बजे तक गुरू भक्तो को विशेष सामग्री प्रदान की जाएंगी।
हिमांशु जैन, अकुंश जैन, गौरव जैन, सुधीर जैन, जतिन जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन,संजी व जैन,मीनू जैन, रेखा जैन, गरिमा जैन,प्रभा जैन, मनीषा जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित हुए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























