👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जनपद हापुड़ की मंगलवार को सम्पन्न हुई एक मीटिंग में केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की गई और उदयपुर व अमरावती कांड की निंदा की गई। बैठक में वक्ताओं ने आह्वान कि सभी अफवाहों से सतर्क रहें और देश हित में कार्य करें और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। बैठक की अध्यक्षता फूल सिंह पहलवान ने की तथा संचालन चंद्रपाल नागर ने की। मीटिंग में अमित नागर, विजय चौधरी, जिलाध्यश्र नीरज गुर्जर, जय विंद्र गुर्जर, महीपाल सिंह आर्य आदि ने विचार व्यक्त की।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































