
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने महिला की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल इ-रिक्शा भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फरियाद पुत्र तोहिद निवासी गांव वैठ थाना सिंभावली जनपद हापुड़ है।
आपको बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में 35 वर्षीय गुलशन की उसके पति आजाद ने हत्या कर अपने साथी फरियाद की मदद से शव को कुएं में फेंक दिया था। ई-रिक्शा में लाश को रखकर दोनों कुएं पर पहुंचे थे जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में फरार चल रहे आरोपी फरियाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























