गुलशन राठौर भाकियू संघर्ष के प्रदेश महासचिव व्यापार मंडल नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल विजय कुमार शर्मा के कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें गुलशन राठौर को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष का प्रदेश महासचिव व्यापार मंडल नियुक्त किया गया। इस आशा के साथ कि वह किसान व गरीबों की आवाज को बुलंद करेंगे। विजय कुमार शर्मा ने बताया कि हमारा संगठन किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहता है तथा किसानों व जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करने का व उठाने का कार्य करता है। किसान हमारा अन्नदाता है, यदि वह खुश रहेगा तभी हमारा देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम में कैलाश चंद, सुखबीर, नरेंद्र, मनोज, प्रवीण, रविंदर, पंकज निगम, विकास कुमार, तरुण कुमार, हिमांशु, मनीष, सोनू, प्रीतम, सतपाल, रवि कुमार, संदीप अक्षय आदि लोग उपस्थित रहे ।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065




























