
👁 2 views Views
गुलावठी: पिलखुवा की महिला का ससुराल में लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मौहल्ला रामनगर में विवाहिता का शव शुक्रवार की सुबह फंदे से लटका मिला। लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक विवाहिता की पहचान 30 वर्ष गीता पत्नी मूलचंद के रूप में हुई है जो जनपद हापुड़ के कृष्ण नगर पिलखुवा की रहने वाली थी जिसका विवाह 8 साल पहले गुलावठी निवासी मूलचंद के साथ हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























