हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कांवड़ यात्रा और कांवड़ शिविरों को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है. इसके लिए विभाग ने कांवड़ शिविरों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की है जिसके अनुसार शिविर लगाने के लिए बिजली विभाग से एनओसी लेनी होगी. आग को देखते हुए शिविर में फायर एक्सटिंग्विशर आदि की व्यवस्था करनी होगी. संदिग्धों पर नजर रखने के उद्देश्य से शिविर को सीसीटीवी से लैस करना होगा आदि.
बता दें कि पुलिस प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है जिसके चलते ऐतियातन के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं. इससे पहले भी पुलिस ने एक गाइडलाइन जारी की थी जिसके अनुसार कावड़ लेने जा रहे शिव भक्तों को स्थानीय थाने को सूचित भी करना होगा. पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व शिविर को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की है और लोगों से इनके पालन करने की अपील की है.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

































