गंगा नगरी पहुंचे लद्दाख के उपराज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी शर्मा गुरुवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां उन्हें पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तीर्थ नगरी पहुंचे उप राज्यपाल ने गंगा मैया के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि वह निजी कार्य से मुरादाबाद जा रहे थे जो अचानक ब्रजघाट पहुंचे।

लद्दाख के उपराज्यपाल गुरुवार को अचानक ब्रजघाट पहुंच गए। एसडीएम गढ़ साक्षी शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी शर्मा गंगानगरी पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए और पुलिस बल तैनात किया। बताया जा रहा है कि उप राज्यपाल बीडी शर्मा निजी कारण से मुरादाबाद जा रहे थे जब वह ब्रजघाट पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571



























