भाजपा नेता के प्लाईवुड ठिकाने पर करोड़ों रुपए की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई










भाजपा नेता के प्लाईवुड ठिकाने पर करोड़ों रुपए की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के नेता तथा टिम्बर व्यवसायी मनीष कुमार मक्खन, विभोर गोयल, अंशुल कंसल के तीन बड़े ठिकानों जिनमें से दो हापुड़ में तथा एक सिम्भावली में है, पर शुक्रवार की अपराह्न जीएसटी की रेड हुई। इस रेड का नेतृत्व डिप्टी कमीश्नर बी के दीपांकर कर रहे थे। इस टीम में जीएसटी विभाग के 50 अधिकारी शामिल है जो लग्जरी वाहनों में सवार होकर पहुंचे। करोड़ों रुपए की कर चोरी पकड़े जाने की आशंका बताई जा रही है। जीएसटी टीम ने भाजपा नेता के ठिकाने पर रेड मारते ही दस्तावेज, लैपटाप आदि कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

डिप्टी कमीश्नर बीके दीपांकर ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग को आनलाइन परीक्षण के दौरान स्टाम हिल प्लाईवुड लिमिटेड तथा शिव शक्ति प्लाईवुड और सिम्भावली में स्थित ब्रांच में एक करोड़ 8 लाख रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेरा फेरी की जानकारी मिली थी। शीर्ष अधिकारियों द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर डिप्टी कमीश्नर बीके दीपांकर के नेतृत्व में 50 सदस्यों की टीम ने शुक्रवार की अपराह्न हापुड़ में दो प्लाईवुड तथा एक सिम्भावली में प्लाईवुड ठिकाने पर रेड की है। रेड के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि बड़े पैमाने पर खरीद-बेच को छिपाया गया है। तथा बोगस बिलों के आधार पर करोड़ों रुपए का आईटीसी क्लैम किया गया है। जीएसटी की टीम प्लाईवुड के तीनों ठिकानों पर दस्तावेजों, तथा लैपटाप आदि को कब्जे में लेकर गहनता के जांच कर रही है। यह कर चोरी कई करोड़ रुपए भी हो सकती है। हापुड़ में एक के बाद एक जीएसटी विभाग की हो रही छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।

हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!