हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक आरा मशीन पर वाणिज्य कर विभाग ने छापा मारा जिससे टिम्बर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। जीएसटी की भारी चोरी की आशंका के चलते यह रेड डाली गई है। फिलहाल टीम आरा मशीन पर मौजूद है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौक पर तैनात है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे मौजूद किशन चंद एंड कंपनी नाम की फैक्ट्री पर शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद और हापुड़ के वाणिज्यकर विभाग ने संयुक्त रुप से भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। यह आरा मशीन हापुड़ के पटेल नगर निवासी संजीव कुमार गोयल की बताई जा रही है जो रफूचक्कर हो गया। मौके पर पहुंची टीम कर्मचारियों से पूछताछ करने में लगी है।
बताया जा रहा है कि भारी जीएसटी कर चोरी की आशंका के चलते टीम ने यहां छापा मारा। रेड से सभी टिम्बर व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में यह खबर आग की तरह फैल गई और कई आरा मशीन के गेट पर तो ताला लगा दिया और कई मालिक रफूचक्कर हो गए।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249
























