सभासद की फैक्ट्री में जीएसटी का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा जिससे शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम ने गैस के रेगुलेटर बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा जहां एक करोड़ की टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। यह फैक्ट्री बहुजन समाज पार्टी के सभासद अब्दुल मलिक की है।
डिप्टी कमिश्नर जीएसटी बीके दीपांकर ने बताया कि जीएसटी विभाग की टीम को इंटेलिजेंस द्वारा इनपुट मिला कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मैक इंडस्ट्री टैक्स चोरी कर रही है जिसके बाद 19 सदस्यीय टीम हापुड़ पहुंची और बुलंदशहर रोड पर छापा मारा। छापे के दौरान अधिकारियों ने कागजात खंगालने शुरू कर दिए। साथ ही फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम की कार्रवाई जारी है। संभावना जताई जा रही है कि फैक्ट्री संचालक ने करीब एक करोड़ की टैक्स चोरी की है।
मैक इंडस्ट्री में गैस के रेगुलेटर बनाए जाते हैं जो बहुजन समाज पार्टी के सभासद अब्दुल मलिक की बताई जा रही है। शुक्रवार को कई गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारी अंदर जांच में जुट गए तो वहीं पुलिस फैक्ट्री के बाहर कड़े पहरे पर बैठ गई। अधिकारियों की जांच अभी भी जारी है।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

🔊 Listen to this दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):दहेज के लिए पत्नी को मौत की नींद सुलाने वाला पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया।हापुड…

Read more

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत

🔊 Listen to this किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगतहापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में NCLAT…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत
मेरठ रेंज में महाशिवरात्रि पर्व पर कड़ी सुरक्षा

गाँव ख़िलवाई से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त

गाँव ख़िलवाई से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त

जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना

जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना

जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!