हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में गाजियाबाद से आई एसआईबी की 40 सदस्यीय टीम ने दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा और डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। टीम की जांच अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि फर्जी बिलों के माध्यम से यह टैक्स चोरी की जा रही थी। जीएसटी विभाग की छापेमारी से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने छापा मारा। विशेष अनुसंधान शाखा के गाजियाबाद उपायुक्त बृजेश कुमार दीपांकर की अगुवाई में 40 सदस्य अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर धौलाना पहुंचे जहां हुसैन अख्तर के धौलाना स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने हाईटेक मेटल्स व ग्लोबल स्टील पर छापेमारी कार्रवाई की। इसी के साथ नोएडा में भी एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
स्क्रैप फैक्ट्रियों में स्क्रैप से एलुमिनियम, कॉपर, जिंक निकालकर सिल्ली बनाने का काम होता है जहां करीब 1500 महिलाएं काम करती हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग के अधिकारियों की नजर स्क्रैप फैक्टरी पर पिछले कुछ समय से थी जिन्होंने रविवार को छापेमारी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। फर्जी बिलों के माध्यम से राजस्व को चुना लगाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। इसी के साथ जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए लेकिन कंपनी के संचालक उसे दिखाने में असमर्थ रहे। फिलहाल जांच जारी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























