हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में फर्जी बिलों और बोगस फर्मों से खरीद-फरोख्त करने वाली 12 फर्मों पर जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है जिससे सरकार को चूना लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिले की यह 12 फर्में दूसरे राज्यों और जिलों में बोगस फर्मों के साथ व्यापार दिखाकर सरकार को एक करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगा चुकी हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो फर्मों से 27 लाख रुपए भी जमा कराएं हैं। शेष फर्मों से टैक्स, जुर्माना और 18% ब्याज दर के हिसाब से वसूली की जाएगी।
जिला राज्यकर प्रभारी/उपायुक्त लाल चंद्र का कहना है कि 16 में से 15 जुलाई तक ऑल इंडिया ड्राइव अगेंस्ट फेक रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत 12 फर्मों की जानकारी मिली जिन्होंने एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी की है। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह बोगस फर्म फर्जी बिलों के माध्यम से सरकार को चूना लगा रही थी। इनपुट टैक्स क्रेडिट आईटीसी का लाभ लेने के मकसद से यह फर्म बनाई गई। पिछले 10 दिनों में ऐसी 12 फर्मों की जानकारी मिली है जिन्होंने करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी की है। और भी फर्में विभाग की रडार पर हैं।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS

































