
जी.एस. विश्वविद्यालय द्वारा SELSI NZCON वैश्विक सम्मेलन व कार्यशाला की मेजबानी, 206 लेप्रोस्कोपिक सर्जन व गायनोकोलॉजिस्ट को फेलोशिप एवं सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय सर्जन भी शामिल
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com):राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में तीन दिवसीय सेल्सिन्ज़कॉन 2025 (SELSINZCON 2025) का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी ऑफ एंडोस्कोपिक एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (SELSI) और जीएस यूनिवर्सिटी, हापुड़ (उ.प्र.) ने संयुक्त रूप से मेजबानी की। इस वैश्विक सम्मेलन में देश-विदेश से आए 1500 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों और शल्य चिकित्सकों ने भाग लेकर चिकित्सा जगत को नई दिशा देने वाली तकनीकों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
आयोजन तीन चरणों में विभाजित था जिसमें पहले दिन जीएस यूनिवर्सिटी कैंपस, हापुड़ में विभिन्न प्रकार की वर्कशॉप रोबोटिक, लेज़र, लेप्रोस्कोपी, एंडोस्कोपी, वेस्कुलर आयोजित की गई, जहाँ नई पीढ़ी के चिकित्सकों को अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया। दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्जनों ने जटिल सर्जरियों का प्रदर्शन किया जिसका सीधा प्रसारण भारत मंडपम के सभागार में प्रतिभागियों के लिए किया गया, जिससे उपस्थित विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने आधुनिक पद्धतियों का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।
तीसरे दिन साइंटिफिक सत्र आयोजित हुए जिनमें स्त्री रोग, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, कैंसर उपचार, न्यूनतम चीरा द्वारा शल्य चिकित्सा तथा भविष्य की स्वास्थ्य तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष के रूप में प्रो. (डॉ.) एम.सी. मिश्रा, पूर्व निदेशक एम्स नई दिल्ली, डॉ. वीरेंद्र कुमार बंसल, प्रोफेसर सर्जरी एवं एसोसिएट डीन एम्स नई दिल्ली तथा प्रो. (डॉ.) एस.डी. मौर्य, निदेशक एवं वरिष्ठ सर्जन सचखंड अस्पताल, आगरा मौजूद रहे जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी चिकित्सा जगत में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। कार्यक्रम के अंत में भारतमंडपम के सभागार में कुल 206 लेप्रोस्कोपिक सर्जन व गायकॉनोलॉजिस्ट को फेलोशिप व सदस्यता प्रदान की गई। SELSI की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब 1000 से अधिक चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया हो और 200 से अधिक फेलोशिप व सदस्यता दी गई हो।जीएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गंगा सरन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस जीएस यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित हुई, विश्वविद्यालय तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और इस तरह के आयोजन न केवल सर्जनों की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक होंगे बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री शर्मा द्वारा समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम डॉ. रूपाली शर्मा, मेडिकल डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा डॉ. मधुबाला, विभागाध्यक्ष सर्जरी, डॉ भास्कर सर्जरी विभाग के दृढ़ संकल्प का परिणाम रहा। इस अवसर पर जीएस यूनिवर्सिटी परिवार से शशि शर्मा, डॉ. अंकित शर्मा, अंकुर शर्मा, यतीश अग्रवाल डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ एस कुमार,मनोज शिशोदिया, अंकित विज सहित सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































