
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पिलखुवा हापुड़ में एमबीबीएस के नए बैच के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को फाउंडेशन कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी देना स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली की समझ विकसित कराना और संस्थान के विभिन्न विभागों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को जी0एस0 के शैक्षणिक वातावरण स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली तथा संस्थागत गतिविधियों का अवलोकन कराया गया। वहीं अभिभावकों के लिए भी संवाद का आयोजन हुआ ताकि वे संस्थान की संरचना और अपने बच्चों की शैक्षणिक यात्रा को और बेहतर तरीके से समझ सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 यतीश अग्रवाल वाईस चांसलर ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन डॉ० प्रदीप गर्ग, डॉ सुरेन्द्र कुमार मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट, डा0 वनिता , डा0 सरनदीप सिंह, उपनिदेशक मनोज शिशौदिया, सुिमत सिंह रजिस्टरार उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है ओर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि एमबीबीएस की यात्रा कठिन लेकिन प्रेरणादायी है और कॉलेज विद्यार्थियों को हर संभव शैक्षणिक व नैतिक सहयोग प्रदान करेगा।
मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट ने अस्पताल की सुविधाओं व क्लिनिकल ट्रेनिंग की जानकारी दी। वहीं डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने छात्रों को अनुशासन सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलकूद की जानकारी दी।
अभिभावकों के साथ म्युज़ियम सत्र भी रखा गया जिसमें उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया जिसे उपनिदेशक अंकित विझ ने विस्तार से उत्तर दिए। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नीलम डिप्टी रजिस्टरार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838





























