
जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com):जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, हापुड़ में 11 से 23 सितम्बर 2025 तक 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम रही “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए”। दस दिनों तक विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
निदेशिका सोनाली शर्मा, प्राचार्य डॉ. भावना सिंह एवं उप प्राचार्य डॉ. जीना पटनायक के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 19 सितम्बर को संस्कृत क्लब द्वारा नेशनल क्विज कंपीटिशन तथा नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें भ्रामक विज्ञापनों के विरुद्ध जागरूकता संदेश दिया गया। 20 सितम्बर को “योग बनाम जिम” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा वीडियो-रील प्रतियोगिता आयोजित की गई। 22 सितम्बर को पारंपरिक परिधान दिवस एवं सेल्फी प्वाइंट प्रतियोगिता से छात्रों ने आयुर्वेद की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजा। 23 सितम्बर को भगवान धन्वंतरि के पूजन हेतु हवन का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण संकाय (फैकल्टी), छात्र एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। लाइव मीडिया कवरेज के माध्यम से पंचकर्म, आहार-विहार पर भी जनजागरूकता फैलाई गई। इस आयोजन ने आयुर्वेद की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता को नए आयाम प्रदान किए।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020



























