👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक छोटी बच्ची वंशिका कुमारी उम्र 5 वर्ष जो अवध असम एक्सप्रेस 05910 में शुक्रवार को पिलखुआ स्टेशन पर मां बाप से बिछड़ गई थी और ट्रेन में रह गई थी जिसे जीआरपी हापुड़ पर एसआई नीरज कुमार त्यागी, कांस्टेबल 1426 यज्ञ देव आर्य द्वारा रेलवे स्टेशन हापुड़ पर उतारा गया। काफी प्रयास के बाद उसके मां-बाप की जानकारी कर लड़की के पिताजी संजीव कुमार निवासी वैशाली बिहार को चौकी पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। मौजूद यात्रियों व बच्ची के परिजन द्वारा जीआरपी हापुड़ की प्रशंसा भी की गई।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:






























