आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले चार वर्षों से आवारा कुत्तों की नसबंदी न होने से इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह कुत्ते कभी भी हमलावर हो जाते हैं और राहगीरों को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रतिदिन हापुड़ के सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग कुत्ते और बंदरों के काटने के इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। आवारा कुत्ते एक चिंता बन चुके हैं। लोग आने-जाने में कतराते हैं। यह कुत्ते किसी भी वाहन के पीछे दौड़ लगा देते हैं जिसके चलते सड़क हादसे भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने की मांग की है लेकिन कुछ खास कदम नहीं उठाया जा रहा जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। ऐसे में नगरवासियों ने विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
आवारा कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। श्रीनगर में घुसते समय यह हमलावर किसी भी वाहन सवार पर हमला कर देते हैं बल्कि पैदल आने जाने वाले लोगों के पीछे यह कुत्ते काटने का दौड़ते हैं जिसकी वजह से लोग डर के साथ श्रीनगर में प्रवेश करते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि आवारा कुत्तों के आतंक से उन्हें निजात दिलाई जाए।

























