गढ़ गंगा मेला सकुशल सम्पन्न होने पर सामूहिक भोज
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गढ गंगा मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया तथा कर्तव्य के साथ ड्यूटी का निर्वाह करने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2023 के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में सोमवार की रात को पुलिस लाइन हापुड़ पर प्रतीभोज का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज, जिलाधिकारी जनपद हापुड एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण सम्मिलित हुए एवं मेला ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनपद के शीर्ष अफसरों ने स्वयं भोजन परोस कर अधीनस्थों को खिलाया।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540

































