हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पति श्रीपाल सिंह बुधवार को मंडी पाटिया पर किराना व्यापारी लक्ष्मण मैदा वाले के यहां पहुंचे जहां लक्ष्मण मैदा वालों ने मां श्री चंडी महारानी का चित्र भेंट कर व पटका पहनाकर चेयरमैन पति को सम्मानित किया। इस अवसर पर किराना व्यापारी लक्ष्मण ने नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास के बारे में चर्चा की। वहीं EHapur news से बात करते हुए चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर किया जाएगा। साथ ही बदलते मौसम में नालों की सफाई कराई जाएगी जिससे क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस अवसर पर लक्ष्मण मैदा वालों ने बसपा नेता श्रीपाल सिंह समेत बबलू त्यागी आदि को भी सम्मानित किया।




























