हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यापारियों का करोड़ों रुपए का माल लेकर भागने वाला किराना व्यापारी श्रवण कुमार रात हापुड़ कोतवाली पहुंच गया। पुलिस माल से लदे तीन ट्रकों को गढ़ से हापुड़ ला चुकी है।
श्रवण कुमार ने पुलिस के समक्ष नया खुलासा किया है कि हापुड़ के व्यापारियों ने उसे महंगा माल सप्लाई किया है जिस कारण वह कर्ज के बोझ तले दबता चला गया और मजबूरत उसे भागना पड़ा। पुलिस संरक्षण में रखे माल का निरस्तारण किस प्रकार होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है।
बता दें कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प के बराबर वाली गली में श्रवण किराना स्टोर का मालिक है। उसपर कुछ दिन पहले रातों रात हापुड़ के व्यापारियों का करोड़ों रुपए लेकर माल सहित फरार होने का आरोप है। बुधवार को हापुड़ के व्यापारियों को जब श्रवण कुमार के गायब होने की खबर मिली तो वे दंग रह गए।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























