हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प के बराबर वाली गली में श्रवण किराना स्टोर का मालिक रातों रात हापुड़ के व्यापारियों का करोड़ों रुपए लेकर माल सहित रातों रात फरार हो गया। बुधवार को हापुड़ के व्यापारियों को जब श्रवण कुमार के गायब होने की खबर मिली तो वे दंग रह गए।
कभी श्रवण कुमार अपना पिता गोपीनाथ के साथ पाटिया पर किराना का कारोबार करता था, उसके बाद वह न्यू आलोक कालोनी में और फिर मेरठ रोड पर पैट्रोल पम्प के पास किराना की दुकान खोल ली। श्रवण कुमार का किराना का अच्छा खासा कारोबार था और उस पर बड़े व्यापारियों को पूरा विश्वास था। इसी विश्वास के कारण बड़े व्यापारी उसे भरपूर उधार देते थे।
बताते हैं कि हापुड़ के बड़े किराना व तेल व्यापारियों का श्रवण कुमार की ओर करोड़ों रुपए का तगादा था। जिसे वह अदा नहीं कर पा रहा था। श्रवण मौका पाकर मंगलवार की रात को माल सहित फरार हो गया। हापुड़ के किराना व तेल व्यापारियों को जैसे ही श्रवण के फरार होने की खबर मिली तो व्यापारियों ने उसके ठिकाने पर पहुंचना शुरु कर दिया, परंतु कुछ हाथ नहीं लगा।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































