हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पी एम-श्री केंद्रीय विद्यालय में दादा दादी व नाना नानी का दिवस मनाया गया। बालवाटिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य “दादा जी की छड़ी हूँ मैं” ने सभी का मन मोह लिया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा बच्चों ने पॉलिथीन के दुष्परिणाम तथा उस पर हमारी निर्भरता के प्रति सभी को जागरूक किया। बच्चों ने अपनी व्यथा कव्वाली के माध्यम से प्रस्तुत की। कक्षा-३ के निर्भय द्वारा प्रस्तुत कविता तथा बच्चों आरा प्रस्तुत माँ-पिताजी के गीत ने माँ पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। स्वगत नृत्य गणेश स्तुति, स्वागत नृत्य तथा गिद्धा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य दीपक कुमार को ने बच्चों के चरित्र निर्माण में दादा-दादी की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अध्यापिका रितु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें बच्चों के छोड़, माता- पिता, घोड़े से शिक्षक तथा थोड़े से दोस्त बताया। तथा बच्चों को रीति रिवाज तथा संस्कृति का ज्ञान करवाने में उनके योगदान को बताया। मुख्य अतिथि महिपाल सिंह आर्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। निजी म्यूजिकल चेयर में विजगी दादा कैप्टन गोपी चंद तथा दादी चित्रा देवी को पुरस्कृत किया
गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रतिभा-चौहान द्वारा दिया गया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रियंका, अंशु, बसंती, अंकुर, भारती, ऐश्वर्या, पंचम लाल, आकांक्षा, अनामिका, कल्पना, तरन्तुम, डॉली, रामवती, ज्योति तथा सचिन का योगदान रहा।
































