पुरानी लज्जापुरी में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर के पुरानी लज्जापुरी की महिलाओं ने नवरात्र पर कलश शोभा यात्रा निकाली जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा शहर के प्राचीन बासो वाला मंदिर से शुरू हुई, जो लज्जापुरी के मुख्य मार्गो और चौराहों से होते हुए मंदिर पर जाकर संपन्न हुई जहां कलश को रखा गया। इस दरम्यान गायत्री मंत्र तथा जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।
इस दौरान भक्त मुकेश उर्फ भूरे और मुकेश ने बताया कि मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलश स्थापित कर मां दुर्गा की नौ दिवसीय पूजा अर्चना व आराधना शुरू की जाएगी। मन्दिर परिसर में मंगलवार से 9 दिनों तक लगातार भजन कीर्तन एवं प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजेन्द्र,राजकुमार, वीरेन्द्र, राकेश,बर्फी देवी,भगवती देवो,एवं समस्त महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के आखिर में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























