
जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में ‘शंखनाद’ का भव्य आयोजन: नवाचार और उत्साह का संगम
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ स्थित जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में दिनांक 31 मार्च 2026 को वार्षिक टेक फेस्ट “शंखनाद – 2026” मे नवाचार, रचनात्मकता और असीमित उत्साह के साथ में वार्षिक तकनीकी उत्सव ‘शंखनाद’ का शानदार आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन राकेश सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम, जे०एम०एस०आई०टी०, गाज़ियाबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ० ऐ०के० चौहान, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक अन्य गणमान्य सदस्य, अतिथि, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
प्रातः10:30 बजे सेमिनार हॉल में कार्यक्रम संचालिका डॉ० प्रीती शर्मा द्वारा टेक फेस्ट का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना द्वारा वातावरण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सम्बोधन महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम जी ने औपचारिक भाषण देते हुए किया।
संस्थान के संस्थापक चेयरमैन श्री राकेश सिंघल जी ने अपने आशीर्वचन और उद्घोषणा के साथ फेस्ट का औपचारिक शुभारम्भ किया। इसके बाद सभी गणमान्य अतिथि, प्रबंधन, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएँ सी ब्लॉक ग्राउंड की ओर प्रस्थान कर विभिन्न क्लबों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स और मॉडलों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया।
माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने बताया कि इस टेक फेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परंपरा, संस्कृति और तकनीकी विरासत के साथ जोड़ते हुए खुशी, शांति और सद्भाव का वातावरण निर्मित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
महानिदेशक प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान के विभिन्न क्लब – ट्रेडिशनल क्लब (बी०ए०, बी०कॉम०,बी०ए० एल०एल०बी०, एल०एल०बी०), साइंस क्लब(बी०एस०सी०(बायोलॉजी, मैथ्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस)), मैनेजमेंट क्लब (बी०बी०ए०, एम०बी०ए०), टेक्निकल क्लब (बी०टेक०, पॉलिटेक्निक), मेडिकल क्लब (बी०फार्मा०, डी०फार्मा०), प्रोफेशनल क्लब (बी०सी०ए०, एम०सी०ए०) के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इस तकनीकी उत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों, प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया, जिसने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाया अत्याधुनिक तकनीक (Cutting-edge Technology) रोबोटिक्स और एआई (AI) पर आधारित मॉडल्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सभी क्लबों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा टेक्निकल क्लब को प्रथम स्थान घोषित किया गया और संस्थान के संस्थापक चेयरमैन राकेश सिंघल जी व् मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने सभी क्लबो के विजेता प्रतिभागियों को लाखों रुपए की धनराशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया किया।
कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्ष, प्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारी, रजिस्ट्रार, संकाय सदस्य और सभी समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने सभी अतिथियों, प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को संस्थान की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। “शंखनाद – 2026” ने जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों को अपनी कला, साहित्य, संस्कृति और तकनीकी कौशल प्रदर्शित करने का अद्वितीय मंच प्रदान किया। यह आयोजन न केवल छात्रों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक बना बल्कि संस्थान की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























