
इस्कॉन पिलखुवा में 17 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा, 12 अगस्त — इस्कॉन पिलखुवा में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 5 अगस्त से अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुका है। 5 अगस्त से लगातार पाँच दिनों तक भक्तों ने राधा मदनमोहन जी को झूलन यात्रा महोत्सव में झूला झुलाकर अपनी प्रेममयी भक्ति अर्पित की।
11 अगस्त से 14 अगस्त तक कृष्ण कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ संतों द्वारा श्रीकृष्ण के मधुर एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। कथा के पश्चात प्रतिदिन भावपूर्ण कृष्ण लीला की नाट्य प्रस्तुति हो रही है, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं नृत्य में भक्तजन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हो रहे हैं। प्रत्येक दिवस कथा उपरांत सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिर पर 15 अगस्त को युगधर्म संकीर्तन टीम के द्वारा भव्य कीर्तन मेला का आयोजन भी किया जाएगा।
16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का अलौकिक श्रृंगार, संपूर्ण दिन अखंड कीर्तन, मंदिर की भव्य सजावट, रात्रिकालीन अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन होगा। भगवान को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।
साथ ही 17 अगस्त को विशेष नंदोत्सव भी भावपूर्ण मनाया जाएगा एवं अंतरास्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापकचार्य का आविर्भाव दिवस भी आयोजित किया जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601




























