हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):पास के गांव गजालपुर में काली नदी पर पुल निर्माण तथा गोहरा में छोइया नाले पर किसानों के लिए पुलिया निर्माण के बाद वार्ड जिला पंचायत हापुड़ के सदस्य कृष्णकांत सिंह ने एक बैठक में आश्वासन दिया कि वह ग्रामीणों के सहयोग से पुलिया का निर्माण कराएंगे। सदस्य ने बताया कि उक्त ग्राम में कश्यप मोहल्ले के नजदीक से नाला गुजरता है लोगों के खेत नाले के दूसरी ओर है यदि वह मुख्य मार्ग से जाते हैं उन्हें 2 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, उस मार्ग से खेत पर जाने के लिए चकरोड नहीं है दूसरे किसान का खेत खाली होने पर ही वह अपनी भैसा बुग्गी अथवा ट्रैक्टर आदि ले जा पाते हैं जिसके चलते खेतों की जुताई समय पर नहीं हो पाती न ही फ़सल की ढुलाई कर पाते हैं, इसलिए मज़बूरी में वह जुगाड़ करके नाले पर आवागमन के लिए रखे गए सीमेंट के खम्बों के सहारे प्रतिदिन अपने खेतों का काम करते हैं।गन्ने की पूलिया तथा पशुओं का चारा विगत 40 वर्षो से सिर पर ढोने को मजबूर हैं। कई बार महिलाएं बच्चे इन खंम्बों पर से फिसल कर गिर जाते हैं. अनेक वर्षो से जनप्रतिनिधयों से यहाँ पुलिया की माँग की जाती रही हैं लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। जिस कारण व्यापक जनहित को देखते हुए स्वयं पुलिया निर्माण का फैसला लिया है।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























