👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव बदनौली में शुक्रवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह द्वारा ग्राम सभा के खसरा संख्या 712 रकबा 0.190 है0 पर हो रहे नव निर्माण को जे0सी0बी0 के माध्यम से ध्वस्त कराया गया और ग्राम सभा की भूमि को खाली कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंच मचा रहा। एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई की।





























