शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों को पर फार्मेंस ग्रांट में मिलेगी प्राथमिकताः जिलाधिकारी











हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि कोविड 19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों के लिये उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची बनाएं जो कोविड 19 का शत प्रतिशत टीकाकरण करा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने यह बात रविवार को कोविड टीकाकरण की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायतों के पास अभी भी समय है, और समीक्षा के दौरान टीकाकरण के लिए मोबलाइजेशन में पंचायती राज इस बार भी अव्वल रहा। 64 प्रतिशत अंक लेकर पहले नम्बर पर रहा। स्वास्थ्य विभाग 50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जिलाधिकारी ने मोबलजेशन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मोबलाईजेशन में जो लोग लगे हैं उनको प्रशिक्षित करें ताकि वे ठीक से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सकें। समुदाय में जो लोग उनसे सवाल करें उनका सन्तोषजनक जवाब देकर सन्तुष्ट कर सकें। मोबलाइजेशन बेहतर करके ही सकारात्मक परिणाम लाया जा सकता है। ग्राम पंचायतों में टीकाकरण करने से वंचित रह गए लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पँचायत और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर तालमेल और बेहतर प्लानिंग के साथ कम करने के निर्देश दिए।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!