जनपद में प्याज भंडारण केंद्र के लिए सरकार देगी अनुदान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ में प्याज उत्पादन के साथ-साथ भंडारण के लिए 90 केंद्र बनाए जाएंगे. इसके लिए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शासन ने सर्दियों में प्याज उत्पादन के लिए हापुड़ जनपद का चयन किया था लेकिन बारिश के दौरान यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी. अब फिर से उद्यान विभाग ने इस योजना को रफ्तार देने के लिए कई कदम उठाए हैं. जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉकों में प्याज भंडारण के लिए लगभग 90 केंद्र बनाए जाएंगे. केंद्र की स्थापना में आने वाले खर्च का आधा पैसा सरकार वहन करेगी. प्याज के भंडारण के बाद दूसरे प्रदेशों में भी प्याज निर्यात की जा सकेगी. इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बता कर फसल का रकबा 10 गुना तक बढ़ाए जाने पर ज़ोर दिया जाएगा.
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में प्याज भंडारण केंद्र के लिए 100 वर्ग मीटर जगह की आवश्यकता होगी जिस पर आने वाले खर्च का 50% या अधिकतम 87,500 अनुदान सरकार देगी. फिलहाल जनपद हापुड़ में प्याज का उत्पादन बेहद कम है. सीजन में भले ही आसानी से कम दामों पर प्याज उपलब्ध हो जाती है लेकिन इसके दाम 100 रुपए प्रति किलो तक उठ जाते हैं. जिले में फिलहाल भंडारण ग्रह नहीं है जिसके लिए 90 केंद्र बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी

हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041







Related Posts

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय रीता शर्मा की हत्या से जुड़ी एक बात सामने आई है।…

Read more

सहायक विकास अधिकारी को नोटिस जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने सहायक विकास अधिकारी शिवम पांडे को नोटिस जारी किया है। शिव बिहारी शुक्ला ने बताया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

सहायक विकास अधिकारी को नोटिस जारी

सहायक विकास अधिकारी को नोटिस जारी

5 वारंटी पुलिस ने दबोचे

5 वारंटी पुलिस ने दबोचे

सीडीओ ने किया विकास खण्ड-सिम्भावली कार्यालय का निरीक्षण

सीडीओ ने किया विकास खण्ड-सिम्भावली कार्यालय का निरीक्षण

चाकू रखने पर 6 दिन की सजा,17 साल बाद आया फैसला

चाकू रखने पर 6 दिन की सजा,17 साल बाद आया फैसला

बाबूगढ़: सड़क हादसे में कक्षा 3 के छात्र की दर्दनाक मौत

बाबूगढ़: सड़क हादसे में कक्षा 3 के छात्र की दर्दनाक मौत
error: Content is protected !!