हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तीन नए कृषि कानून किसान विरोधी है। किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापिस ले, तभी किसान आंदोलन समाप्त हो सकता है।
किसान नेता टिकैत बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर के गढ़-गंगा मेले में आयोजित भाकियू के शिविर में पहुंचे, जहां किसानों ने टिकैत का स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने को कहा।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























