
सरकार एमएसपी व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हापुड़ में कहा कि एमएसपी व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो। देश में महंगाई बढ़ रही है तो सरकार गन्ने का दाम भी बढ़ाएं। किसान स्मार्ट मीटर का भी विरोध करता है।
यह बात किसान राकेश टिकैत ने ई हापुड़ न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता अशोक तोमर के साथ उसे समय कही जब वह ट्रैक्टर पर सवार होकर महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति धर्म के मुद्दों से किसान को कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने अमेरिका सरकार द्वारा पेटेंटेड दवाइयां पर 100% टैरिफ लगाने पर कहा कि सभी को अमेरिका प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























