👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव सेना में राशन डीलर के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसडीएम विवेक यादव गांव पहुंचे और शिकायत की जांच की. गांव सेना के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली समेत अभद्रता की शिकायत की थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर एआरओ को जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट में डीलर की दुकान पर सभी कुछ ठीक दर्शाया गया लेकिन ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी जिसके बाद एसडीएम खुद गांव पहुंचे और जांच की. इस दौरान परचून की दुकान पर जांच के दौरान सरकारी राशन के गेहूं और चावल के कुछ कट्टे मिले जिसके चलते परचून की दुकान को सील कर दिया गया है. जांच के लिए एआरओ को भेजा गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.





























