उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद एक मार्च-2024 से शुरु हो गई, जो 15 जून-2024 तक चलेगी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए प्रदेश भर में खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए है। ये क्रय केंद्र रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिन को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक खुले रहेंगे और गेहूं के समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं खरीद करेंगे।
प्रदेश सरकार ने किसानों से अपील की है कि किसान सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं को ओसाकर, छन्ने से मिट्टी, कंकड़, धूल, विजातीय पदार्थों को हटा कर एवं अच्छी तरह सुखा कर विक्रय हेतु लाएं। गेहूं की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल Fes.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल एप UP Kisan Mitra पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य है किसानों को 100 क्विंटल की सीमा तक गेहू विक्रय के लिए सत्यापन से छूट ( बटाईदार कृषक एवं चकबंदी ग्रामों को छोड़कर) दी गई है। गेहूं के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में यथा सम्भव 48 घंटे के अंदर किए जाने की व्यवस्था की गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































