हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने धान खरीद प्रक्रिया को किसानों के लिए सुविधाजनक व पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सकारात्मक कदम उठाए हैं। इस वर्ष
कामन धान के लिए 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान ए धान के लिए 1960 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी जिसके लिए किसानों को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर देना होगा। इसलिए ऐसे किसान जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की प्रक्रिया में शामिल होना है, वह किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपने आधार में लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। सरकार प्रत्येक किसान को उसके धान का संपूर्ण भुगतान करने के लिए नई धान खरीद नीति बना चुकी है। धान खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए किसानों को पंजीकरण के समय बैंक विवरण नहीं देना होगा बल्कि भुगतान सीधा उसके आधार में लिंक बैंक खाते में कर दिया जाएगा। अधिकारियों को धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, किसानों के खेत के पास से ही धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने से तो धान खरीद के बाद तत्काल भुगतान आदि के निर्देश दिए जा चुके हैं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























